चुटकुले
भारत में लड़कियों की कमी है और
टिकटॉक आने के बाद लड़के ही लड़कियां बन बैठे हैं।
***
पप्पू के पीछे डाक्टर भाग रहा था।
लोगों ने पूछाः क्या हुआ।
डाक्टरः 4 बार ऐसा हुआ है कि दिमाग का ऑपरेशन करवाने आता है और बाल कटवा कर भाग जाता है।
***
संताः हमने मोबाइल मैरिज ब्यूरो खोला है।
रिश्ते के लिए 1 दबाएं
मंगनी के लिए 2 दबाएं
शादी के लिए 3 दबाएं
बंता- दूसरी शादी के लिए क्या दबाएं?
संताः दूसरी शादी के लिए? पहली वाली का गला दबाएं।