फागू चौहान ने उ.प्र. विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
लखनऊ।
बिहार राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल, फागू चौहान ने शुक्रवार को अध्यक्ष, विधान सभा उ0प्र0 के कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने राज्यपाल को शाल व विधान सभा मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष ने इस अवसर पर राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तकें ''हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ'' एवं ''मधु अभिलाषा'' भेंट की।
ज्ञातव्य है कि फागू चौहान अभी उ0प्र0 विधान सभा के सदस्य भी है। उन्होंने आज 26 जुलाई को अध्यक्ष को अपना त्याग-पत्र भी सौपा जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार किया।
श्री दीक्षित ने फागू चौहान को राज्यपाल के पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए कामना की कि वह बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य के राज्यपाल के नए दायित्वों का निर्वहन करने में सफल हो तथा निरंतर सफलता के नए क्षितिज स्पर्श करें।